Subscribe to updates
Vikram thakur 03-08-2020
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में आज सोमवार सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर भूमिपूजन का कार्यक्रम भगवान गणेश की पूजा के साथ शुरू होगा. भूमिपूजन का कार्यक्रम लगातार तीन दिन तक चलेगा. 5 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में भूमिपूजन करेंगे.
पीएम मोदी अयोध्या के दौरे में सिर्फ राम मंदिर का भूमिपूजन और हनुमानगढ़ी व प्रभु रामलला के दर्शन करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान किसी भी परियोजना का लोकार्पण या शिलान्यास नहीं करेंगे.
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य आयोजक के न्योते पर पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं. 5 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में भूमिपूजन करेंगे. पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री पहली बार अयोध्या आ रहे हैं. इस विशेष मुहूर्त में प्रभु रामलला को जो पोशाक पहनाई जाएगी उसका रंग हरा और केसरिया होगा. नवरत्न जड़ित पोशाक बहुत ही सुंदर एवं भव्य है. शास्त्रों में बताया गया है कि बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है और उनको हरा रंग पसंद है इसीलिए हरे रंग का वस्त्र रामलला के लिए तैयार हुआ है.https://youtu.be/_6SqZAkZIio