Saturday, July 25, 2020

हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं. डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं

हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं. डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं 

हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीनी सेना, पैंगोंग पर जल्द हो सकती है कमांडर स्तर की बैठक
  • लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीन की सेना
  • पैंगोंग को लेकर अगले हफ्ते हो सकती है बैठक
लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं. डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं. वहीं, पैंगोंग को लेकर अगले हफ्ते सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है.
सैन्य और राजनयिक स्तर पर जारी बातचीत के कारण ही पीपी 15 पर पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट हुआ है. इससे पहले गलवान और गोगरा क्षेत्र में भी डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. यानी कि पूर्वी लद्दाख के पीपी 15, पीपी 14 और पीपी 17 ए में डिसएंगेजमेंट हो चुका है.
बता दें कि पैंगोंग और हॉट स्प्रिंग ऐसे इलाके हैं, जहां पर दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना भी पूरी तरह से सतर्क है. लेकिन अब हॉट स्प्रिंग से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं, लेकिन पैंगोंग पर अगले हफ्ते बातचीत हो सकती है.
दोनों देशों में मई के शुरुआती दिनों से ही तनाव की स्थिति बनी हुई. गतिरोध को खत्म करने के लिए सेनाओं ने बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश की, जिसमें तय हुआ कि जो भी विवादित क्षेत्र हैं वहां से सेनाएं पीछे हटेंगी. 14 जुलाई को आखिरी बार दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों में बात हुई थी.
पैंगोंग से पीछे नहीं हट रहा चीन
चीन ने कोर कमांडर की बैठक के बाद ही हॉट स्प्रिंग से पीछे हटने के संकेत दे दिए थे. लेकिन पैंगोंग से पीछे नहीं हट रहा है. चीन फिंगर 4 और 5 इलाके में टिका रहना चाहता है.

गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. चीन को भी इसमें नुकसान हुआ था. हालांकि उसके कितने सैनिक मारे गए उसने इसका खुलासा नहीं किया. इस घटना के बाद से दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया था. बातचीत के जरिए तनाव को कम करने की कोशिश की गई, जिसमें विवादित क्षेत्रों से पीछे हटने पर सहमति 

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS

संबंधित खबरें

हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीनी सेना, पैंगोंग पर जल्द हो सकती है कमांडर स्तर की बैठक
25 July, 2020
हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीनी सेना, पैंगोंग पर जल्द हो सकती है कमांडर स्तर की बैठक
अयोध्या में राम मन्दिर का भूमिपूजन, मुहूर्त को लेकर महासंग्राम
25 July, 2020
अयोध्या में राम मन्दिर का भूमिपूजन, मुहूर्त को लेकर महासंग्राम
राजस्थान संकट पर BJP के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
25 July, 2020
राजस्थान संकट पर BJP के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
रामभक्त आजम खान बोला- भूमिपूजन का न्योता न मिला तो सरयू में लूंगा जलसमाधि
25 July, 2020
रामभक्त आजम खान बोला- भूमिपूजन का न्योता न मिला तो सरयू में लूंगा जलसमाधि
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर रेलवे के 2142 करोड़ खर्च, मुनाफा 429 करोड़
25 July, 2020
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर रेलवे के 2142 करोड़ खर्च, मुनाफा 429 करोड़
झारखंडः स्कूल और दर्जनों गांवों में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर
25 July, 2020
झारखंडः स्कूल और दर्जनों गांवों में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर
राज्यसभाः बहुमत के बहुत करीब मोदी सरकार, इन दलों की भूमिका अहम
25 July, 2020
राज्यसभाः बहुमत के बहुत करीब मोदी सरकार, इन दलों की भूमिका अहम
राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचेंगे PM मोदी, सीएम योगी ने किया कन्फर्म
25 July, 2020
राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचेंगे PM मोदी, सीएम योगी ने किया कन्फर्म
फेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर करते थे ठगी, सात गिरफ्तार
25 July, 2020
फेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर करते थे ठगी, सात गिरफ्तार
ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ FIR, महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
25 July, 2020
ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ FIR, महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

No comments:

Post a Comment