Saturday, July 25, 2020

MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्विटर पर जानकारी दी. चौहान ने निकट संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन की सलाह दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि समय पर इलाज से हर व्यक्ति ठीक हो जाता है. मुख्यमंत्री शिवराज ने कोरोना के लक्षणों के बाद टेस्ट करवाया था.

शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे. टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएं. मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं. मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा."




उन्होंने यह भी लिखा, "मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री, शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पीआर चौधरी करेंगे. मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में #COVID19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा." 

No comments:

Post a Comment